फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों ने दिए विधायकों को ज्ञापन

Sun, 26 Feb 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो कैथ्ाल
विज्ञापन
सरकार से नियमित किए जाने की मंाग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हरियाणा अतिथि अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को अपनी मांगों को लेकर विधायकों को ज्ञापन सौंपे। कैथल में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुदीप सुरजेवाला को विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला को संबोधित ज्ञापन दिया। वहीं कलायत में विधायक जयप्रकाश को ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन


जिला कार्यकारिणी के प्रधान सुभाष चंद ने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों में विशेष तौर पर अतिथि अध्यापकों को पहली कलम से ही नियमित करने का वादा किया था लेकिन आज हरियाणा सरकार को सत्ता में आए दो साल से ऊपर हो गए हैं। अभी तक सरकार अपने वादे से जानबूझकर विलंब कर रही है। पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में रणदीप सुरजेवाला ने अतिथि अध्यापकों के मार्गदर्शन और अतिथि अध्यापकों के हकों की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाई है। उनकी मांग है कि सुरजेवाला अतिथि अध्यापकों को नियमित करवाने और उनकी सेवा सुरक्षा सहित समान काम व समान वेतन दिए जाने का पक्ष रखें। विधायक की तरफ से सुदीप सुरजेवाला ने अतिथि अध्यापकों की मांगों को विधानसभा सत्र में रखने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर कृष्ण क्योड़क, विकास राविश, संजीव क्योड़क, नरेश खनौदा, सुशील, सुनील बूरा, दीपक आहूजा, मुकेश राणा, विकास सहारण, कपिल बंसल, हनुमान शर्मा, मुरारी लाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें