फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पढ़ी-लिखी बहुओं का घूंघट से किनारा

Sun, 26 May 2024 04:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लोकसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया में महिलाओं की भारी संख्या में भागीदारी रही। गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह जल्दी अपने घर के काम निपटाकर महिलाएं मतदान के लिए केंद्रों पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान विशेषकर ग्रामीण क्षेत्र के महिलाएं घूंघट में दिखाई देती थीं, लेकिन इस बार पढ़ी-लिखी बहुएं घूंघट से किनारा कर मतदान करती

दिखाई दीं।

केंद्रों पर सुबह के समय महिलाओं की संख्या ज्यादा देखने को मिली। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने के कारण नाममात्र महिलाएं ही मतदान केंद्रों पर पहुंची। महिलाओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। सुबह के समय केंद्रों के बाहर महिलाओं की कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन


मतदान केंद्र पर डिलीवरी के बाद मतदान करने पहुंची अमरगढ़ गामड़ी निवासी किरण ने बताया कि मतदान करना हमारा अधिकार है। जो लोकतंत्र में हमें मिला है। किसी भी चुनाव में हमें अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन


शेरगढ़ में बने केंद्र पर मतदान करने पहुंची महिला रेखा ने बताया कि वह सुबह ही अपने घर के सारे काम निपटाकर मतदान करने पहुंच गई थी। उन्होंने कहा कि त्योहारों की तरह प्रकार मतदान भी उत्साह के साथ करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें