कैथल। हिंदू स्कूल में बुधवार को जिला पुलिस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में छात्रों को नशे के दुष्परिणाम और उससे दूर रहने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंस्पेक्टर सुरेंद्र और कांस्टेबल सुनील संधू ने शिरकत की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने छात्रों को बताया कि नशा नाश का द्वार है। यह पहले परिवार को और फिर व्यक्ति को कमजोर करता है और आर्थिक कठिनाइयाँ उत्पन्न करता है। कांस्टेबल सुनील संधू ने छात्रों को नशे से दूरी बनाए रखने का महत्व समझाते हुए कहा कि समाज में नशे को रोकना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के अंत में छात्रों से नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। संवाद