कैथल। जिले के एक गांव में स्कूली छात्राओं की इंस्टाग्राम पर अश्लील फोटो लगाते हुए उस पर गलत कमेंट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में संबंधित गांव की ग्राम पंचायत की तरफ से दी गई शिकायत के आधार पर संबंधित क्षेत्र के थाना की पुलिस ने एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले में ग्राम पंचायत ने थाना में दी गई शिकायत में बताया कि एक अज्ञात युवक ने करीब पांच से छह स्कूली छात्राओं की फोटो एडिट कर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। जैसे ही इस बारे एक छात्रा को पता चला तो उसने अपने परिजनों को बताया। बाद में पाया गया कि उक्त युवक ने अपनी आइडी के माध्यम से दूसरी छात्राओं की फोटो भी अपलोड की थी। जब मामला ग्राम पंचायत के संज्ञान में लाया गया तो ग्राम पंचायत ने एकत्रित होकर इसकी सूचना थाना प्रभारी को दी। मामले के जांच अधिकारी पुलिस के इंस्पेक्टर इंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद