फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दाे सितंबर से शुरू होगा इको क्लब प्रभारी प्रशिक्षण, 932 स्कूलों को पौधरोपण लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला के तत्वाधान में जिले में चार दिवसीय यूथ एवं इको क्लब प्रभारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि यह प्रशिक्षण दो से आठ सितंबर तक आयोजित किया जाएगा और इसमें सरकारी एवं निजी दोनों प्रकार के विद्यालयों के इको क्लब इंचार्ज भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण पीएम श्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखौली अड्डा के ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया जाएगा। सभी खंडों के इको क्लब प्रभारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। डॉ. विजयलक्ष्मी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि सूचीबद्ध सभी स्कूलों के प्रभारी प्रशिक्षण में भाग लें।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजयलक्ष्मी ने बताया कि जिले के 932 विद्यालयों को 100-100 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, यानी कुल 93,200 पौधों का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 21 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं, जो लक्ष्य का मात्र 22 प्रतिशत है। यह लक्ष्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर तक पूरा करना है। जिन विद्यालयों ने दो सितंबर तक 100 पौधे लगाकर प्रमाण-पत्र विभागीय पोर्टल से डाउनलोड कर डीपीसी कार्यालय में जमा करवा दिए हैं, उन्हें प्रशिक्षण के दौरान सम्मानित किया जाएगा। साथ ही श्रेष्ठ कार्य करने वाले इको क्लब खंड नोडल और क्लस्टर में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने वाले एबीआरसी को भी सम्मान मिलेगा। एपीसी कुशल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए सभी खंडों को नाम सहित शेड्यूल मेल द्वारा भेजा जा चुका है। सभी इको क्लब प्रभारी निर्धारित तिथि अनुसार प्रशिक्षण में भाग लेंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का शेड्यूल
2 सितंबर:बैच-1 (सीवन), बैच-2 (गुहला)


3 सितंबर बैच-1 (कलायत), बैच-2 (राजौंद)
4 सितंबर: एकल बैच (पुंडरी)



8 सितंबर: बैच-1 व बैच-2 (कैथल खंड के सभी स्कूल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें