सीवन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में नगर में जारी प्रभात फेरियों की श्रृंखला के अंतर्गत मंगलवार को सातवीं प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। सुबह यह भक्ति यात्रा नगर निवासी रविंद्र तनेजा गोलू के निवास स्थान पर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखी गई।
समिति के प्रधान सुरेश सरदाना एवं सदस्य कृष्णा वाधवा व मोंटी कामरा ने बताया कि प्रभात फेरी का शुभारंभ श्री कृपा बिहारी की पावन ध्वजा के साथ श्री कृष्ण कृपा मंदिर से हुआ। ध्वज यात्रा गलियों से होकर गुज़री, श्रद्धालुओं के जय श्री कृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। भजन सत्संग में केवल कृष्ण मिड्ढा, राजीव मिड्ढा, सचिन सलूजा, मोंटी कामरा व अन्य कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। संवाद