फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंडस्ट्रियल एरिया प्लॉट विवाद का जल्द समाधान

Wed, 10 Dec 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गुहला चीका। चीका में लोगों की जनसंख्या सुनते हुए पूर्व अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला चीका (कैथल)। हरियाणा शुगर फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन एवं हरियाणा साहित्य और संस्कृति अकादमी के पंजाबी विभाग के निदेशक सरदार हरपाल सिंह मंगलवार को चीका पहुंचे और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनने के लिए एक निजी होटल के सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में प्लॉट विवाद का जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले में नीतिगत निर्णय जल्द आ सकता है। 

बैठक के दौरान इंडस्ट्रियल एरिया की मलकीयत के मुद्दे पर स्थानीय लोगों ने बताया कि मंडी टाउनशिप के तहत पूर्व में इंडस्ट्रियल एरिया घोषित किया गया क्षेत्र अब शहर के मध्य में आ गया है। इस बीच लोग वहां मकान, दुकान और व्यवसायिक निर्माण कर चुके हैं। पिछली सरकारों द्वारा रजिस्ट्री बंद करने, प्लॉटों के टुकड़े करने और निर्माण पर आपत्तियां उठाने से लोग लंबे समय से परेशान हैं। लोगों ने मांग की कि सरकार प्लॉटों का नेचर चेंज करके रिहायशी व कमर्शियल उपयोग के लिए मान्यता दे और टुकड़ों में रजिस्ट्री की अनुमति भी प्रदान करे, ताकि उनका हक कानूनी रूप से सुरक्षित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरपाल सिंह ने कहा कि यह समस्या केवल चीका की नहीं, बल्कि प्रदेश के लगभग डेढ़ दर्जन शहरों में इसी तरह के मुद्दे मौजूद हैं। इसके साथ ही, लोगों की मांग पर हरपाल सिंह ने यह आश्वासन भी दिया कि वे हरिद्वार से आने वाले हाईवे को पिहोवा के आगे बढ़ाकर वाया चीका नवागांव होते हुए पंजाब से जोड़ने का प्रस्ताव सरकार के समक्ष मजबूती से उठाएंगे। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान संजीव मित्तल, प्रधान मिल्खी राम अग्रवाल, मास्टर दिलीप मठाठू, रामकिशन सिंगला, रमेश सैनी, राजेश जैन, सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें