कैथल। अदालत के आदेश पर एक नशा तस्कर को जेल भेज दिया गया है। आरोपी की पहचान शक्ति नगर, कैथल निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे सोमवार रात को गिरफ्तार कर मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल की टीम सोमवार देर रात गश्त के दौरान पाडला बाईपास, कैथल पर मौजूद थी। इसी दौरान टीम को सहयोगी सूत्रों से गुप्त सूचना मिली कि शक्ति नगर निवासी गुलाब सिंह नशीले पदार्थ बेचने का काम करता है और वह नशीला पदार्थ बेचने के लिए कहीं बाहर जाने वाला है।
सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी का गठन किया और आरोपी के मकान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्कता से उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। संवाद