फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगैती धान की फसल नष्ट कराई

विज्ञापन
05-गुहला चीका। गांव दाबा में किसान द्वारा रोपी गई धान की अगेती फसल को ट्रेक्टर से जोत कर नष्ट करते ह? - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
गुहला-चीका। कृषि विभाग के अधिकारियों ने गांव दाबा में अगैती धान की फसल को खेत के मालिक किसान से ही नष्ट करवाया। उपमंडल कृषि अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने किसानों से अपील की कि 15 जून से पहले धान की रोपाई न करें। उन्होंने बताया कि मंगलवार को कृषि विभाग के कर्मचारी क्षेत्र के भ्रमण पर थे। इस दौरान उन्होंने देखा की एक किसान की ओर से अगैती धान की रोपाई की जा रही है। कर्मचारियों ने किसान को ऐसा करने से रोका और अधिनियम बारे में जानकारी दी। विभाग के कर्मचारियों ने किसान को पानी का महत्व बताया और रोपी गई फसल को नष्ट करने के लिए कहा। इस पर किसान ने अपने ही ट्रैक्टर से रोपी गई फसल को नष्ट कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें