फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: इंटरनेट बंद होने से ई-टिकटिंग का काम प्रभावित

Mon, 19 Feb 2024 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। पिछले एक सप्ताह से जिले में इंटरनेट बंद होने से रोडवेज विभाग में ई-टिकटिंग मशीनों का काम प्रभावित हो रहा है क्योंकि रोडवेज में टिकट काटने के लिए प्रयोग की जाने वाली ई-टिकटिंग मशीनों को चलाने और इसे बंद करने के लिए इंटरनेट की सुविधा जरूरी है। जिस समय इंटरनेट बंद नहीं था, जो आसानी से मशीन को शुरू व बंद किया जा सकता था, लेकिन अब परिचालकों को केवल बस स्टैंड पर पहुंचकर वाई-फाई के माध्यम से ही मशीन को शुरू व बंद करना पड़ता है। ऐसे समय की काफी बर्बादी होती है। ऐसे में कई बार मैनयूल तरीके से ही टिकट काटी जाती हैं। गौरतलब है कि कैथल डिपो में इस समय करीब 200 परिचालकों को यह ई-टिकटिंग की मशीनें दी गई है।
विज्ञापन


टिकट काटने से लेकर मशीन को शुरू व बंद करने में परेशानी-
परिचालक सोनू ने बताया कि इंटरनेट बंद होने से ई-टिकटिंग की मशीन से कार्य करने में कठिनाई हो रही है। इस कारण ई-टिकटिंग मशीन को शुरू करने से लेकर बंद करने में परेशानी होती है। जब ड्यूटी शुरू की जाती तो ई-टिकटिंग की मशीन को शुरू करने के लिए इंटरनेट की सुविधा चाहिए। इसी प्रकार से ड्यूटी खत्म करते समय भी मशीन बंद करने के लिए इंटरनेट चाहिए। यही सुविधा निजी बसों के परिचालकों की है। ऐसे में रोडवेज हो या निजी बसों के परिचालक। सभी को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।

ई-टिकटिंग की मशीन कार्य करने में कुछ देरी हो रही है। जबकि ई-टिकटिंग की मशीनें पूरी तरह से बंद नहीं है। मशीन को शुरू व बंद करने के लिए बस स्टैंड पर ब्रॉडबैंड व वाई-फाई की सुविधा दी गई है। यदि फिर भी किसी प्रकार की कोई परेशानी चालकों को इस समय आ रही है तो उसे जल्द ही दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अजय गर्ग, महाप्रबंधक, कैथल डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें