फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ई-अधिगम मेगा पीटीएम का किया निरीक्षण

Wed, 31 May 2023 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। अधिकारियों ने ई-अधिगम मेगा पीटीएम का जिले के विभिन्न विद्यालयों में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से विचार-विमर्श किया और उनकी प्रतिक्रिया को जाना।

जिला शिक्षा अधिकारी कैथल रविंद्र कुमार ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुंदड़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यार्थियों से माता-पिता को ई-अधिगम कार्यक्रम का परिचय देने, माता-पिता के साथ ई-अधिगम के साप्ताहिक लक्ष्यों को साझा करने पर चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों की ई-अधिगम प्रगति रिपोर्ट साझा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-अधिगम मेगा पीटीएम के दौरान समर वेकेशन चैलेंज ई-अधिगम बोनांजा के बारे में विद्यार्थी व अभिभावकों को विस्तार से बताया गया, जिससे शिक्षक व विद्यार्थी तीन सप्ताह ऑनलाइन चलने वाले 29 मई से 17 जून ई-अधिगम बोनांजा कार्यक्रम में ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित सकें। सभी विद्यालयों से ई-अधिगम मेगा पीटीएम की रिपोर्ट गूगल फॉर्म के माध्यम से ली जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें