फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शांति, सद्भाव और सेवा का आह्वान

Thu, 01 Jan 2026 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल/गुहला-चीका। नव वर्ष सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे और समाज शुभ संकल्पों के साथ समृद्धि के मार्ग पर आगे बढ़े- इसी कामना के साथ विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने नववर्ष का संदेश दिया।

सभी ने प्रत्येक वर्ग से जरूरतमंदों और बेजुबानों के प्रति संवेदनशील रहने का आह्वान किया तथा सेवा, करुणा और सद्भाव को जीवन का आधार बनाने पर जोर दिया।

सहायता का संकल्प लें

नव वर्ष जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को शुभ और सकारात्मक संकल्प लेने होंगे। असहाय, निराश्रित और अति कमजोर लोगों की सहायता करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। -पंडित नंदकिशोर शास्त्री चोटी वाले, प्रमुख ज्योतिषचर्य, चीका
विज्ञापन


हर घर सकारात्मक बने

नव वर्ष पर हर घर और हर मन सकारात्मकता से भरा हो। दुनिया के युद्ध समाप्त हों और शोषित व पीड़ित समाज के प्रति संवेदनशीलता बढ़े। समाज और राष्ट्र के विकास के लिए सकारात्मक सोच के साथ कार्य करें। लोगों में आपसी प्रेम मजबूत हो। -पादरी आशीष एलफरेड, चर्च, गांव संतोख माजरा

सेहत-सलामती की दुआ

नया साल इंसानों को सेहत और सलामती अता फरमाए। पूरी दुनिया में अमन और चैन कायम हो। देश में आपसी सद्भाव, भाईचारा और शांति बनी रहे। दिलों में दया और इंसानियत जिंदा रहे। -इमाम फारुकान, जामा मस्जिद, चीका
विज्ञापन

शांति, समृद्धि तरक्की के लिए करें काम
सभी से गुजारिश है कि वह शांति, समृद्धि, एकता, भाईचारे और तरक्की के लिए प्रयास करे। जब समाज आगे बढ़ेगा तो व्यक्तिगत तरक्की अपने आप होगी। संगत को सकारात्मकता, सत्य, सेवा और ईश्वरीय विश्वास से भरे एक बेहतर वर्ष के लिए प्रेरित किया गया, जिसमें सभी के लिए लंगर, प्रेम और सेवा का संदेश प्रमुख रहे। -बाबा रणजीत सिंह, हेड ग्रंथि, गुरुद्वारा छेवीं एवं नौवीं पातशाही, चीका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें