फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: व्यवस्था के लिए लगाई 30 कर्मियों की ड्यूटियां

Sun, 27 Aug 2023 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। रक्षाबंधन पर महिलाओं की दी जाने वाले निशुल्क यात्रा में अब उन्हेें किसी भी प्रकार की परेशानी होगी। दरअसल, इस बार रोडवेज प्रबंधन ने महिलाओं को बेहतर सुविधा देने के लिए 30 अतिरिक्त कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। ये सभी कर्मी अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं के लिए बसों को रुकवाने के लिए तैनात होंगे। यह सभी कर्मचारी बस रुकने वाले स्टैंड पर अपनी ड्यूटी देंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस बार कैथल डिपो में रूट पर चलने वाली बसों की संख्या 176 है। ऐसे में रोडवेज प्रबंधन का दावा है कि महिलाओं को बसों की समस्या बिल्कुल भी नहीं होगी। इसके साथ ही ग्रामीण रूटों पर चलने वाली बसों की संख्या बढ़ाई है। वहीं, कुछ बसें अतिरिक्त भी रखी जाएंगे।

दो दिन तक महिलाओं को दी जाने वाली निशुल्क यात्रा को लेकर बसों को संवारने का कार्य भी शुरू किया है।

हरियाणा सरकार के फैसले के तहत मंगलवार दोपहर से लेकर बुधवार मध्यरात्रि 12 बजे तक लगातार 36 घंटे की महिलाओं को रोडवेज की सामान्य बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस यात्रा के तहत महिलाएं हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर पाएंगी।
विज्ञापन


रोडवेज महाप्रबंधक अजय गर्ग ने बताया कि इस बार कैथल डिपो में बसों की प्र्याप्त संख्या है। इस संख्या के तहत महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। इसको लेकर 30 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो व्यवस्था बनाएंगे। जरूरत पर बसें बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें