फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में तीन सड़कों की मिलेगी सौगात

Sun, 27 Aug 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा रविवार को कलायत विधानसभा की तीन सड़कों के निर्माण कार्य का शिलान्यास करेंगी। 16 किलोमीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण कार्य पर 11 करोड़ 45 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को सुबह 10 बजे महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा धर्म सिंह गेट से प्यौदा-हरसोला सडक का शिलान्यास गांव प्यौदा में करेंगी। चार किलोमीटर लंबी इस सडक़ के निर्माण पर एक करोड़ 39 लाख 75 हजार रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद राज्यमंत्री कमलेश ढांडा इलाके की बहुप्रतिक्षित किठाना से राजौंद सडक़ के निर्माण का नारियल गांव किठाना में तोडक़र इसका श्रीगणेश करेंगी। 9.80 किलोमीटर लंबी इस सडक़ के निर्माण पर 8 करोड़ 93 लाख रूपये की राशि खर्च की जाएगी। इसके बाद राज्यमंत्री गांव फरियाबाद में फरियाबाद से संतोख माजरा तक बनने वाली 2.10 किलोमीटर लंबी सडक़ का शिलान्यास करेंगी। इस सडक के निर्माण पर एक करोड 13 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।


नई सब्जी मंडी में लगेगा शेड : बाजीगर

गुहला-चीका। नई सब्जी मंडी में आयोजित कार्यक्रम में आढ़तियों ने भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर के सामने मंडी में शेड लगवाने की मांग रखी। इस पर बाजीगर ने अधिकारियों से बात कर जल्द शेड का काम करने के लिए कहा। बाजीगर ने कहा कि यह मंडी भाजपा के ही कार्यकाल में बनी थी। सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी उन्हीं की जिम्मेवारी है। इस मौके पर सब्जी मंडी के प्रधान सोनू कालड़ा, जयभगवान शर्मा, निर्भय औलख, बलवान ठाकुर, मोहिंदर सिंह, शेखर खट्टर, गगन कांबोज गुरजीत चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें