राजौंद। विद्युत प्रसारण निगम की टीम ने सोमवार को नगर के विभिन्न वार्ड में बकाया बिल वसूली अभियान चलाया। इस दौरान 15 लोगों के बिल न भरने के कारण कनेक्शन काटे दिए गए। एसडीओ योगेश कुमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता पूंडरी प्रदीप श्योकंद के निर्देशानुसार बकाया बिल वसूली अभियान चलाया गया है। इसके तहत बिल न भरने पर सोमवार को 15 लोगों के कनेक्शन काटे और बीते सप्ताह 50 लोगों के कनेक्शन काटे गए। उन्होंने लोगों से कहा है कि बकाया बिल भरकर सुचारु रूप से बिजली ले सकते हैं। एसडीओ ने कहा कि जो बिल नहीं भरेगा, उनके कनेक्शन काटने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राजौंद में बिल वसूली अभियान के साथ-साथ जो समय पर बिल नहीं भर रहे उनके कनेक्शन भी काटे जा रहे हैं। इस अभियान में विद्युत निगम की टीम में 10 लोग शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीम में जगदीश, महावीर, रामकरण लाइनमैन, कुलदीप लाइनमैन, दीपक कुमार एएलएम सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद है।