फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: भाजपा नेता ने डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर लगाए बधाई के पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शहर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की जीत की खुशी पर बधाई के पोस्टर लगे हैं। यह पोस्टर किसी विदेशी नहीं, बल्कि शहर के ही एक भाजपा नेता गुरप्रीत सैनी ने लगाएं हैं। शहर में लगाए यह पोस्टर सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहे हैं। हालांकि पोस्टर लगाने वाले भाजपा नेता का कहना है कि ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गहरी दोस्ती है। इस कारण ट्रंप के राष्ट्रपति बनने की उनको खुशी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरियाणा में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में भी अमेरिका का मुद्दा बना था। करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद से काफी युवा विदेश में नौकरी के लिए जाते हैं। इसलिए अमेरिका में चुनावी माहौल की तरह ही इन जिलों में भी चुनावी माहौल था। चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि हरियाणा के युवा अमेरिका जाकर बड़ी तकलीफ में रहते हैं। वह अमेरिका जाने के लिए बड़ा खतरा उठाते हैं। वह तुर्की जाते हैं, यहां से कजाकिस्तान और कोलंबिया गए यहां कई देश होते हुए नदी के रास्ते से होते हुए खतरा लेकर अमेरिका जाते हैं। यह भी कहा था कि प्रत्येक वर्ष हरियाणा के युवा नौकरी की तलाश में खेत बेचकर या साहूकार से दो प्रतिशत ब्याज पर 50 लाख का लोन लेकर डोंकी के जरिए अमेरिका जाते हैं। क्योंकि हरियाणा में रोजगार नहीं मिलता। इस समय अब में सर छोटू राम चौक, करनाल रोड फाटक सहित अन्य स्थानों पर लगे पोस्टर लोगों में चर्चा बना है। लोगों का कहना है कि ऐसा पहली बार देखा है कि किसी विदेशी राष्ट्रपति के पोस्टर इस तरह चौक-चौराहों पर लगाए गए हो।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें