कलायत। कलायत के गांव कुराड़ में दिन-दिहाड़े दो मोटरसाइकिल सवारों द्वारा एक महिला के कानों की सोने की बाली झपटने का मामला सामने आया है। बचाव के लिए महिला गुड्डी देवी ने भरसक प्रयास किया। जब इस पर मोटरसाइकिल सवारों की पार न चली तो कानों को हो फाड़ कर बालियां ले उड़े। जिसके कारण कुराड़ के सजूमा रोड से पशु चारा लेकर खेतों से आ रही महिला जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों, गांव के सरपंच सतबीर सिंह और ग्रामीणों ने महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। महिला ने कलायत थाना में दी शिकायत में कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी बिलासा राम ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जिस मार्ग पर घटना हुई उससे जुड़े हर मार्ग पर लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच में पुलिस को सफलता हाथ मिलने की प्रबल संभावना पुलिस ने जताई है।