सीएचसी राजौंद परिसर में तूफान के बाद गिरा सूखा पेड़, साथ में टूटा पोल व क्षतिग्रस्त कैमरा।
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजौंद परिसर में खड़ा एक सूखा पेड़ बीती रात आई आंधी से अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से उसके पास लगा लोहे का पोल टूट गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की तारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं और एक कैमरा पूरी तरह टूट गया। आंधी से आसपास के कई मार्गों पर भी पेड़ गिरने की सूचनाएं मिली हैं। संवाद