कैथल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को ड्राई डे की शुरूआत की गई। इस दाैरान मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए 280 टीमों ने घर-घर दस्तक देकर डेंगू व मलेरिया से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक किया। पानी के बर्तनों की साफ-सफाई के बारे में बताया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ पीएचसी स्तर पर भी यह अभियान चला।
दरअसल, मलेरिया जागरूकता अभियान के क्रम में पानी की टंकी, होदी, कूलर, फ्रिज, एसी सहित पानी के बर्तनों में लार्वा की जांच की जाती है। अभियान के तहत अब तक डेंगू के तीन संक्रमित केस मिल चुके हैं। जबकि पिछले साल डेंगू के 116 संक्रमित मामले आए थे। वहीं, स्वास्थ्य विभाग वायरल बुखार होने पर जांच करवाने के निर्देश जारी किए हैं।
जिला स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सिविल सर्जन डाॅ. नीरज मंगला ने बताया कि मलेरिया व डेंगू को लेकर विभाग सतर्क है। गर्मी के इस मौसम में मलेरिया की रोकथाम को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
डॉ. मंगला ने आमजन से अपील की है कि घर के सभी कूलर व टंकियों को अच्छी तरह से कपड़े से रगड़कर साफ कर लें, फ्रिज की ट्रे का पानी जो बिजली जाने के बाद फ्रिज की बर्फ के पिघलने से ट्रे में एकत्रित होता है, उसको जरूर साफ करें।
यदि साफ करना संभव न हो तो उसमें पांच से 10 एमएल पेट्रोल या डीजल का तेल डाल सकते हैं, क्योंकि फ्रिज की ट्रे के साफ पानी में डेंगू फैलाने वाले एडीज मच्छर उत्पन्न होते हैं। घर में प्रयोग किए जा रहे एसी के पानी को एकत्रित न होने दें। एसी के साफ एकत्रित पानी में भी डेंगू फैलाने वाले मच्छर पैदा होते हैं, जिस पानी को निकालना संभव न हो उसमें काला तेल या डीजल डाल सकते हैं, जिससे मच्छरों की उत्पत्ति न हो पाए।
मलेरिया के मुख्य लक्षण
-===================
-सर्दी व कंपकंपी के साथ तेज बुखार का होना।
- सिरदर्द होना व गंभीर मामलों में उल्टियां होना।
-
मलेरिया का उपचार व बचाव
कोई भी बुखार म
लेरिया हो सकता है, इसलिए बुखार होने पर अपने नजदीक स्वास्थ्य केंद्र में तुरंत रक्त की जांच कराएं। मलेरिया होने पर तत्काल 14 दिन का पूर्ण उपचार स्वास्थ्यकर्मी की देख रेख में लें, क्योंकि उपचार न लेने से मलेरिया बुखार बार-बार होता है। जिससे खून की कमी हो जाती है जोकि बहुत घातक होती है। घरों में मच्छरनाशक दवाई का छिड़काव करवाएं। मच्छरदानी का प्रयोग करें। पूरी बाजू के कपड़े पहनें। घर के आस-पास पानी इकट्ठा न होने दें।
जिले में पिछले नौ साल की स्थिति :
वर्ष डेंगू के रोगी
2016 421
2017 157
2018 31
2019 06
2020 114
2021 1212
2022 116
2023 118
2024 77
2025 03 अभी तक
-
डेंगू का उपचार व बचाव
-
- डेंगू फैलाने वाला मच्छर एडीज दिन में काटता है व रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है।
-
डेंगू के लक्षण
-
- अचानक तेज बुखार का होना।
- अचानक तेज सिर दर्द होना।
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना।
-आंखों के पीछे दर्द होना, जो आंखों को घुमाने से बढ़ता है।