संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को अवकाश के दिन स्वास्थ्य विभाग ने ड्राई डे मनाया। ड्राई डे के तहत शहर के लोगों को डेंगू के मच्छर के लार्वा को लेकर जागरूक किया।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छर का लार्वा मिलने पर दवाई का छिड़काव कर नष्ट किया जा रहा है। वहीं, बुखार से पीड़ित लोगों के खून के सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपलों को जांच के लिए नागरिक अस्पताल की लैब में भेजा जाता है। डेंगू की पुष्टि होने के बाद इलाज शुरू किया जाता है।
अब तक जिले में डेंगू के 73 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिले में पिछले तीन दिन से डेंगू का कोई भी नया मरीज नहीं मिला है।