फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे में वीडियो बना पत्नी से हड़पी आधा एकड़ जमीन

Thu, 03 Aug 2023 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैथल। नशे की हालत में पति का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर बाद में पत्नी को दिखाकर आधा एकड़ जमीन का इकरारनामा लिखवा लिया। जब महिला और पति ने जमीन के रुपये मांगे तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने चार पर ढांड थाना में केस दर्ज कर लिया है। गांव संगरौली निवासी महिला ने ढांड थाना में शिकायत दी कि उसका पति साधारण प्रवृति का व्यक्ति है। उनकी आधा एकड़ जमीन गांव माजरा रोडान में सड़क पर है, जो उसके बेटे गुरुकुल शर्मा के नाम है। उसका बेटा अभी नाबालिग है।
विज्ञापन


करीब 40-45 दिन पहले उसके पति के साथ उसके दोस्त मेवा राम माजरा रोडान, विरेंद्र सिंह अमुपुर और उम्र सिंह आए थे। जब वे सब घर के अंदर बैठे थे और वह रसोई में थी तो मेवा सिंह ने उसको आवाज लगाकर बुलाया और कहा देखो आपको क्या दिखाते हैं? जब वह उसके पास गई तो मेवा सिंह ने मोबाइल में एक वीडियो दिखाया जिसमें उसका पति नशे की हालात में आपत्तिजनक स्थिति में था।

मेवा सिंह, उसके साथ आए विरेंद्र और उम्र सिंह ने उसे और उसके पति को धमकाते हुए कहा कि इस वीडियो से डील होगी और डील यह है कि वे गांव माजरा रोडान वाली जमीन मेवा सिंह के नाम करवा दे तो वे वीडियो डिलीट कर देंगे। वरना इसको वायरल कर देंगे। धमकी देने के बाद ये तीनों चले गए। चार जुलाई को मेवा सिंह ने अपने दोस्त विरेंद्र सिंह, उम्र सिंह और बजीदा रोडान निवासी राजेंद्र सिंह ने मिलकर उस पर उस वीडियो का दबाव डालकर गांव माजरा रोडान वाली जमीन का इकरारनामा बैय 47 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से अपने नाम

करवा लिया।

उसके बाद तीनों ने धमकी दी है कि अब वे रुपये भी नहीं देंगे और इसी वीडियो के दम पर रजिस्ट्री भी करवाएंगे। जब उसका परिवार उम्र सिंह से अमुपुर में मिलने गए तो उसने भी उनकी बात नहीं मानी और उम्र सिंह के मोबाइल पर मेवा सिंह ने कॉल करके परिवार को धमकाया कि यहां से चले जाओ वरना एक भी जिंदा वापस नहीं जाएगा। इस पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोपियों से उसके परिवार को खतरे की आशंका भी जताई है। जांच अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा

रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें