फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे की हालत में युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा

Wed, 22 Oct 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मुख्यमंत्री के गोद लिए क्योड़क गांव में सोमवार सायंकालीन एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। युवक को नीचे उतारने के लिए ग्रामीणों की बड़ी भीड़ जमा हुई और सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।

बस अड्डे के निकट ही मोबाइल टॉवर पर युवक दिखाई दिया। वह टावर की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंचा हुआ था और उसकी आवाज नीचे नहीं आ रही थी। टावर की ऊंचाई लगभग 190 फीट बताई जा रही है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और घटना को देखने के लिए आसपास का क्षेत्र भी व्यस्त हो गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि युवक नशे की हालत में था। ऐसा पहली बार नहीं हुआ पहले भी गांव में दो बार इसी तरह की घटनाएँ हुई हैं, जिसमें लोग बिना किसी स्पष्ट कारण के टावर पर चढ़ जाते हैं और ड्रामेबाजी करते हैं। दीवाली के दिन यह घटना होने से गांव में लोगों में दहशत का माहौल रहा।
विज्ञापन


कुछ ग्रामीणों ने मोबाइल कैमरे में युवक का टावर पर चढ़ने का वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक कौन है और उसने टावर पर चढ़ने का निर्णय क्यों लिया। टावर की ऊंचाई अधिक होने के कारण युवक नीचे से दिखाई नहीं दे रहा। पुलिस मौके पर मौजूद है और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। ढांड थाना पुलिस ने स्थिति पर नजर रखते हुए जल्द से जल्द युवक को सुरक्षित उतारने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें