फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बुलेट से नशा तस्करी, 19.6 किलो डोडा पोस्त सहित काबू

Sun, 03 Aug 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने एक बुलेट बाइक सवार आरोपी को 19 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी कैथल क्षेत्र में नशा तस्करी की फिराक में था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई राजबीर सिंह की टीम रात्रि गश्त के दौरान जींद बाइपास रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गांव प्रभुवाला (हिसार) निवासी सोनू, जींद रोड पर स्थित एक नींबू के बाग को किराए पर लेकर लंबे समय से वहां डोडा पोस्त बेचने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


सूचना के अनुसार, आरोपी बुलेट बाइक पर डोडा पोस्त लेकर कैथल की ओर आ रहा था। टीम ने तुरंत नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही देर में बुलेट बाइक पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक कट्टा लेकर आता दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने बाइक मोड़ने की कोशिश की, लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू, निवासी प्रभुवाला (हिसार) के रूप में हुई। डीएसपी मुख्यालय बीर भान की मौजूदगी में की गई जांच के दौरान उसके कब्जे से प्लास्टिक कट्टे में रखे 19.6 किलो डोडा पोस्त बरामद हुए। एएसआई राजेश कुमार ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नशा तस्करी में प्रयुक्त बुलेट बाइक को भी जब्त कर लिया।
विज्ञापन


एसपी आस्था मोदी ने पुलिस टीम की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला पुलिस नशामुक्त समाज की दिशा में पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें