फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पुलिस का फर्जी पहचान पत्र पकड़ा

Mon, 30 Jun 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा पुलिस के फर्जी पहचान पत्र पर रोडवेज बस में यात्रा करने पर एक युवक पर मामला दर्ज किया गया है। हरियाणा रोडवेज कैथल के महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने तितरम पुलिस को बताया कि 26 जून को उड़नदस्ता निरीक्षण टीम ने तितरम मोड़ पर चंडीगढ़ से फतेहाबाद जा रही बस की जांच की। इस दौरान एक युवक ने खुद को हरियाणा पुलिस का कर्मचारी बताते हुए पहचान पत्र दिखाया। संदेह होने पर टीम ने पहचान पत्र जब्त कर जांच कराई, जिसमें यह फर्जी निकला। आरोपी की पहचान संदीप निवासी सिरसा के रूप में हुई। तितरम थाना प्रभारी कृष्ण ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें