फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किया दुराचार, केस

Mon, 03 Feb 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजौंद थाना की पुलिस ने एक युवती की अश्लील फोटो और वीडियो व्हाट्सएप पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

राजौंद थाना के तहत आने वाले क्षेत्र की एक 27 वर्षीय युवती ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह संजू सैनी नाम के युवक को जानती थी। आरोप लगाया कि आठ दिसंबर 2020 को आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार 14 जनवरी 2025 तक उसकी वीडियो को व्हाट्सएप में इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें