कैथल। पुलिस ने नशा तस्कर व सप्लायर को काबू कर उनके कब्जे से 51.55 ग्राम चरस व चार हजार रुपये ड्रगमनी बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चौकी किठाना पुलिस को सूचना मिली कि जिला करनाल का असंध निवासी आशीष बाइक पर मादक पदार्थ सुल्फा लेकर किठाना से होते हुए थुआ की तरफ जाएगा। पुलिेस ने रोहेड़ा रोड किठाना अनाज मंडी के पास नाका लगाकर बाइक पर सवार संदिग्ध आशीष कुमार को काबू कर लिया तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 55.51 ग्राम सुल्फा (चरस) बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान आरोपी आशीष ने कबूल किया कि उसको यह मादक पदार्थ किठाना निवासी जयभगवान ने उपलब्ध करवाया है। पुलिस ने नशा सप्लायर किठाना निवासी जयभगवान को भी काबू कर लिया। संवाद