सीवन। अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के तत्वावधान में गांव पिसौल में मनरेगा मजदूरों की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता राजरानी ने की व संचालन विक्रम सिंह ने किया। विक्रम सिंह ने कहा कि मनरेगा की अनदेखी मजदूर सहन नहीं करेंगे।
बैठक में महिलाओं सहित सैंकडों मजदूरों ने हिस्सा लिया। विक्रम सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को 100 दिन काम की गारंटी कानून के बावजूद भी रोजगार नहीं दिया जाता है। पिछले वर्ष मजदूर परिवारों द्वारा काम मांगने पर केवल 47 दिन तथा हरियाणा में लगभग 33 दिन ही औसतन काम मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा पर मजदूरों में सरकार व प्रशासन के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो खेत मजदूर यूनियन प्रदर्शन करने पर मजबूर होगी। बताया कि 30 जुलाई को ग्राम पंचायत मंत्री महिपाल ढांडा के कैंप कार्यालय पानीपत पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद