कैथल। नशीली दवाओं का धंधा करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 860 नशीली गोलियां बरामद हुई हैं। आरोपी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रदीप नैन ने बताया कि चीका पुलिस चक्कू लदाना मस्तगढ़ टी प्वॉइंट पर नाकाबंदी की गई। वहां कुछ देर बाद चक्कू लदाना की तरफ से आए इसी गांव के गुरनाम को काबू किया गया। तलाशी में आरोपी के कब्जे में एक पॉलीथिन से 86 पत्तों में अल्प्राजोलाम के 860 टैबलेट बरामद किए गए। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने इन गोलियों प्रतिबंधित बताया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।