फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ड्रग कंट्रोल आफिसर ने दुकानों को जांचा

Tue, 19 Mar 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुहला-चीका। जिला ड्रग कंट्रोल आफिसर डॉ. चेतन वर्मा ने सोमवार को अपनी टीम के साथ चीका में छह मेडिकल स्टोर की जांच की और रिकॉर्ड भी जांचा। ड्रग आफिसर डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि चीका में कई दवा विक्रेताओं के यहां जांच की गई है लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।
विज्ञापन

बताया कि इस का मुख्य उद्देश्य दवा विक्रेताओं को जागरूक करना व जो दवाइयां डॉक्टर के परामर्श पर सिर्फ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को दी जानी होती है उन्हें आम मरीज को ना बेचने के लेकर सचेत करना है। डॉ. वर्मा ने बताया कि इस जांच अभियान के दौरान दवा विक्रेताओं को सचेत किया जा रहा है कि ऐसी दवाइयां का खरीदने से बेचने वाले व्यक्ति तक का पूरा रिकॉर्ड रखा जाए। बताया ऐसी दवाइयों को प्रयोग नशे आदि के लिए ना हो पाए विभाग इसको लेकर गंभीर है। उन्होंने दवा विक्रेताओं से आह्वान किया कि वे प्रशासन को सहयोग करे और किसी भी प्रकार की नशीली दवा ना बेचे। जांच के दौरान उनके साथ राकेश शर्मा भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें