फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे की लत ने तबाह किया एक और परिवार

Tue, 29 Apr 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशा अब लगातार घातक बनता रहा है, क्योंकि अब यह परिवारों को बर्बाद कर रहा है। इसका अंदाजा जिले में पिछले 10 दिनों में आए हत्याओं के दो मामलों से लगाया जा सकता है। इसमें पहला मामला ढांड के कल्पना बरोट गांव के दोहरे हत्याकांड का है और दूसरा मामला सिरटा गांव में मां की हत्या का है। दोहरे हत्याकांड में पति ने पत्नी को मार डालने के साथ महज आठ माह के अपने बेटे की भी जान ले ली थी।

एक ओर पुलिस टीम लगातार जिले भर में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है और दूसरी ओर फिर से रिश्तों का कत्ल हो गया। पूर्व घटनाक्रम के अनुसार, गत 16 अप्रैल को ढांड खंड के बरोट गांव में यह दोहरा हत्याकांड हुआ था। नशे में धुत्त आरोपी अजय (26) ने पहले पत्नी सुदेश (22) पर कई बार ईटों से वार किए।
विज्ञापन


इसके बाद अजय का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने बेटे सिमरत पर भी रहम नहीं किया, जिसकी उम्र महज आठ माह थी। घर वाले उसे अस्पताल लेकर गए भी लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

यह भी आरोप है कि अजय ने कई बार बेटे को जमीन पर पटका भी था। इस दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलने के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई थी। गांव वालों का कहना था कि नशे की लत ने पूरे परिवार को तहस-नहस कर दिया। गांव वालों का कहना था कि आरोपी युवक ने नशे की हालत में ही अपने पूरे परिवार को बर्बाद किया था।

अब सोमवार की सुबह नशा करने के लिए रुपये न देने पर बेटे ने अपनी मां मूर्ति देवी का ही कत्ल कर दिया। सबसे गंभीर बात कि बेटा नाबालिग है। उसकी उम्र 17 वर्ष की है लेकिन नशे के चक्कर में वह बिगड़ चुका है। लत को पूरा करने के लिए उसने मां से रुपये मांगे और रकम न मिलने पर वह अपनी मां का कातिल बन गया।

मृत महिला का भाई बोला- समझाने पर भी नहीं माना भांजा

शिकायत देने वाले मृतका के भाई विनोद ने कहा कि मृतिका का भाई बोला कि उन्होंने भांजे को कई बार प्यार से समझाया था, लेकिन वह नहीं माना। बताया कि उसने 27 अप्रैल की रात के समय नशा करने के लिए अपनी मां से 50 हजार रुपये मांगे थे, लेकिन मां ने यह रुपये देने से मना कर दिया।

उसने कहा था कि इतने रुपये उसके पास नहीं है। इस पर वह और गुस्सा हो गया और मारपीट करने लगा। उसका आरोपी भांजा केवल 10वीं तक ही पढ़ा था। इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी। वह पिछले तीन साल से नशा कर रहा है। अफीम बुक्की व गांजा जैसे नशे करता है।
विज्ञापन


उसने बताया कि जीजा कुलदीप एक ट्रक चालक हैं। वारदात के समय वह घर पर नहीं थे। वे काम से बाहर गए थे। विनोद ने कहा कि यदि जीजा घर पर होते तो शायद उनकी बहन की हत्या न होती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें