फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नशे को बताया रोगों और आपराधिक गतिविधियों की जड़

Wed, 08 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नशे से आजादी मुहिम के तहत पुलिस की जागरूकता टीम ने मंगलवार को नंद सिंह खेड़ा, सांघन, पाडला, भानपुरा, कुतुबपुर व जाट मैदान कैथल में नशे के खिलाफ जागरूक किया। इस दौरान नशे को रोगों और आपराधिक गतिविधियों की जड़ बताया और इनसे दूर रहने को कहा।

टीम में एसआई रामलाल, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार और होमगार्ड शमशेर सिंह की टीम शामिल रही। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस टीम ने जानकारी दी कि नशा एक सामाजिक बुराई है। इसका सेवन किसी भी प्रकार से हितकारी नहीं है।
विज्ञापन


समझाया कि नशा शरीर में रोगों और आपराधिक गतिविधियों की जड़ है। नशा का सेवन करने वाला व्यक्ति समाज में अपना मान सम्मान खो देता है। नशा से आर्थिक नुकसान के साथ साथ शारीरिक नुकसान भी होता है। इस बुराई के खिलाफ सामाजिक आंदोलन चलाने की जरूरत है।

टीम ने कहा कि नशे के धंधे में लिप्त कुछ लोग चंद पैसे कमाने के चक्कर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, जो सरासर गलत है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। हमें युवा वर्ग को नशे की चपेट में आने से बचाना होगा ताकि उनका जीवन भविष्य खराब ना हो। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि नशे के खिलाफ इस युद्ध में पुलिस का साथ दे।

टीम ने कहा कि यदि कहीं पर नशे के कारोबार की जानकारी मिली तो बेझिझक व बिना डर के पुलिस को सूचना दैं। नाम पूर्णतया गोपनीय रखा जाएगा। नशे को जड़मूल से समाप्त करने के लिए आमजन अपनी अग्रणी भूमिका अदा करे। नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए टीमें गठित करके छापामार कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन


सौंगरी गुलियाना के ग्रामीणों से मिले डीएसपी

कैथल। पुलिस की ओर से लगातार आमजन के बीच में जाकर उनकी समस्याएं सुनी जा रही है और इसके साथ उनका त्वरित समाधान किया जा रहा है। पुलिस की ओर से आमजन को विभिन्न विषयों बारे जागरूक भी किया जा रही है। ग्रामीण भ्रमण कार्यक्रम तहत सौंगरी गुलियाना गांव में डीएसपी ललित कुमार ने की ग्रामीणों से मुलाकात की व उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान डीएसपी ललित कुमार ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि अपने बच्चों को नशे से बचाएं व सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए प्रेरित करें। कहा कि पुलिस की प्राथमिकता है कि गांव में शांति का माहौल बना रहे और आम जनता में सुरक्षा की भावना बनी रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें