फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: म्हारे खिलाड़ी चार में से जीत चुके तीन मुकाबले

Wed, 08 Jan 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। महाराष्ट्र में आयोजित स्कूली राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कैथल के लड़के और लड़कियां मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। हरियाणा की टीम के खिलाड़ियों ने पूल के चार मुकाबलों में से अभी तीन जीत चुके हैं। इसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले बाकी हैं।
विज्ञापन


टीम इंचार्ज कुलदीप शर्मा कैथल व महिला कोच चंद्रावती फतेहाबाद ने बताया कि महाराष्ट्र के जलगांव में 3 से 9 जनवरी तक स्कूली राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन जारी है। अंडर 17 आयु वर्ग के पूरे हरियाणा से 16 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं ओर इस खेल में नौ खिलाड़ी खेलते हैं। इसमें कैथल के लड़कों में खिलाड़ी सम्राट व मिंकू व लड़कियों में मुस्कॉन, कोमल व ज्योति भी भाग ले रहीं हैं।
विज्ञापन


सभी खिलाड़ी हरियाणा की टीम में बेहतर खेल प्रदर्शन दिखा रहें हैं। अभी तक पुल के चार मुकाबलों में तीन में जीत दर्ज की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें