फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सुबह बूंदाबांदी, दोपहर में गर्मी ने सताया

Thu, 29 Jun 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बुधवार की सुबह बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया लेकिन दोपहर में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.2 और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी दो से तीन दिन तक बरसात हो सकती है।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को हुई मानसून की पहली बारिश के बाद तापमान में कमी से आई है। बुधवार को सुबह बूंदाबांदी हुई और दिनभर आसमान में बादल लुकाछिपी खेलते नजर आए। दोपहर एक बजे के बाद तेज धूप निकली तो उमस और गर्मी से लोग परेशान हो उठे। इस दौरान ज्यादातर सड़कें सुनसान दिखाई दी। शाम के समय उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। रात में उमस से दिक्कतें हुईं।

उधर, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के तहत अभी अगले तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें