फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर, गांवों में दुरुस्त होगी पेयजल व्यवस्था

Thu, 14 Mar 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी के मौसम को देखते हुए जनस्वास्थ्य विभाग ने पेयजल प्रबंधन के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कहीं नई पाइप लाइनें बिछाने तो कहीं नई ट्यूबवेल लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। शहर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विभाग के प्योदा रोड स्थित पेयजल स्टोरेज टैंकों की क्षमता बढ़ाने का कार्य मई माह से पहले पूरा करने का विभाग का प्रयास है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में भी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने नए ट्यूबवेल लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


विभाग के प्योदा रोड स्थित नहरी पानी के टैंकों की क्षमता बढ़ाने का कार्य विभाग की ओर से जारी है। विभाग ने मई माह तक इस कार्य को पूरा करने की बात कही है। इससे गर्मी के मौसम में शहर में पेयजल की किल्लत से लोगों को छुटकारा मिलगा। इन टैंकों में सिरसा ब्रांच नहर से पानी आता है।

इन टैंकों की क्षमता दो करोड़ चार लाख 38 हजार 438 गैलन अतिरिक्त बढ़ाई जानी है। इससे इनमें 32 से 33 दिन की खपत के लिए पानी स्टोर हो सकेगा। करीब आठ करीब रुपये से इनकी स्टोरेज क्षमता बढ़ेगी। नहर में पानी आने के समय से अतिरिक्त पानी इन टैंकों में स्टोर किया जा सकेगा।

ग्रामीण क्षेत्र में भी पेयजल की समस्या से निजात दिलाने के लिए विभाग ने नए ट्यूबवेल लगाने का निर्णय लिया है। इसके तहत जिले के कई गांवों में पेयजल पर दो करोड़ 44 लाख रुपये से खराब हो चुके ट्यूबवेलों के स्थान पर नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। पुरानी हो चुकी पेयजल लाइनों को बदला जाएगा।

इसके तहत गांव कौलेखा में 56 लाख 92 हजार और कल्लर माजरा में 58 लाख 84 हजार रुपये से पानी की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। गांव भूना में 47 लाख 83 हजार रुपये से पानी के खराब हो चुके कनेक्शनों को ठीक किया जाएगा। गगड़पुर में 50 लाख 33 हजार रुपये से नया ट्यूबवेल लगाया जाएगा। इसके अलावा गांव दुमाड़ा में16.86 लाख, गांव थेह खरक में 13.51 लाख रुपये से नए ट्यूबवेल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


विभाग ने गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ये सभी कार्य अधिक गर्मी के मौसम से पहले पूरे करने का प्रयास किया जाएगा। इससे लोगों को पेयजल की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा।-अरविंद्र रोहिल्ला, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, कैथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें