फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में पेयजल आपूर्ति का जिम्मा दो मोटरों के भरोसे

विज्ञापन
कलायत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेंं जुगाड़ के सहारे मोटर
विज्ञापन
कलायत। शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की पेयजल व्यवस्था की बदहाली ने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। 16 वार्डों की घनी आबादी वाले शहर में पेयजल सप्लाई का जिम्मा अकसर खराब रहने वाली महज दो मोटरों के भरोसे है। आपातकालीन स्थिति में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए न तो पर्याप्त अतिरिक्त मोटरों की व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही जनरेटर सेट चालू हालत में है। जनरेटर की स्थिति देखकर लगता है कि लंबे समय से इसके रखरखाव की सुध तक नहीं ली गई।
विज्ञापन

शहर में पिछले दो दिनों से जारी पेयजल संकट ने हालात को कहीं ज्यादा गंभीर बना दिया। पानी की किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब विवाह समारोहों के बीच वर-वधू ने भी मेहमानोंं के सामने आ रही पेयजल समस्या के विरोध में विभागीय कार्यालय पर डेरा डालने का ऐलान कर दिया। शहरवासियों ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोलने और पेयजल व्यवस्था की वास्तविक स्थिति सार्वजनिक करने का निर्णय लिया। प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन दिए जाने के बाद प्रस्तावित प्रदर्शन वापस ले लिया गया।
नगर पालिका पार्षदों, समाजसेवी संगठनों और आम लोगों का आरोप है कि पेयजल प्रबंधन के नाम पर लंबे समय से लोगों के साथ मजाक हो रहा है। मोटरों की खराबी और उपकरणों के उचित रखरखाव के अभाव में बार-बार पेयजल सप्लाई प्रभावित होती है। विभाग के पास आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए पर्याप्त वैकल्पिक संसाधन होने चाहिए।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर समाधान के दावे:
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि पेयजल सप्लाई की मोटर खराब होने के कारण जब भी लोगों को परेशानी आती है तो उसका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाता है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक संसाधन उपलब्ध होने का भी दावा किया।

कलायत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेंं जुगाड़ के सहारे मोटर

कलायत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेंं जुगाड़ के सहारे मोटर

कलायत के जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग मेंं जुगाड़ के सहारे मोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें