फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पाइप लाइन लीकेज से पेयजल आपूर्ति प्रभावित, भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। पिछले एक सप्ताह से बालू बिढान पट्टी गांव में पाइप लाइन लीकेज से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है। लीकेज से जमा हुआ पानी मकानों को भी नुकसान पहुंचा रहा है। इस समस्या को लेकर गांव के लोगों ने रविवार को जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही समस्या के शीघ्र समाधान की गुहार लगाई।
विज्ञापन

दिलबाग सिंह, रमेश कुमार, धर्मपाल, सुरेश, संतोष देवी, कांता, विक्रम ने आरोप लगाया कि वे इस संबंध में एसडीओ कलायत को लिखित में शिकायत देकर आए थे पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि जो पानी पाइपों से निकल रहा है, वह आसपास के मकानों को नुकसान पहुुंचा रहा है। पाइप लीक होने के कारण से पानी आगे जा ही नहीं रहा जिसके कारण से लोगों को पीने का पानी भी नहीं मिल रहा।
दिलबाग सिंह ने बताया की वर्षों पूर्व जन स्वास्थ्य विभाग ने गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाईं थीं। पहले तो भूमि खाली पड़ी थी, अब उस पर मकान बनना शुरू हो गया है। नींव की खुदाई के समय में पाइप लीकेज हो गई जिसके कारण से पूरी गली में पानी भर गया और उससे आगे के क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। इस समस्या की सूचना गांव बालू में तैनात कर्मचारी को दी गई पर सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद इन लोगों ने कलायत स्थित एसडीओ कार्यालय में लिखित में शिकायत दी और समस्या समाधान करने की गुहार लगाई। एसडीओ कार्यालय में भी शिकायत दिए दो दिन बीत गए पर कुछ भी कार्यवाही नहीं हुई। ऐसे में रविवार को लोगों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही समस्या के समाधान की मांग उठाई। इस संबंध में जन स्वास्थ्य विभाग के कनिष्ठ अभियंता कमल ने बताया कि वे शुक्रवार से बाहर थे और मामला उनके संज्ञान में नहीं है। सोमवार को वे खुद मौके पर जाकर स्थिति देख कर समस्या का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें