फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्रचंड गर्मी से पेयजल किल्लत

Thu, 23 May 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। जन स्वास्थ्य विभाग के टैंकों में नहरी पानी खत्म होने के चलते अब नगर के लोगों को दो दिन छोड़कर पानी मिल रहा है।

गर्मी के तल्ख तेवरों के बीच पानी की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। तीन माह होने को है नहर में पानी सूखा पड़ा है। इस कारण कारण जल घर के सभी तालाब सूख चुके हैं। विभाग एक छोटा बोर लगाया गया है। इससे पानी की सप्लाई प्राप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाती।

लोगों ने कई बार एक बड़ा बोर लगने की मांग की लेकिन जन स्वास्थ्य विभाग इस ओर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा। इसे लेकर लोगों को गर्मी के इस मौसम में पानी के गंभीर संकट से जूझने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पेगा मार्ग पर जो नए जल घर के पानी के वाटर टैंक हैं, उनमें भी पानी कम होने से पानी की सप्लाई एक से दो दिन छोड़कर दी जा रही है। नगर निवासी रामकुमार, जिले सिंह, सुभाष, रोशन, अशोक, रामपाल, जयदेव ने बताया कि यह नहरी पानी पर आधारित वाटर सप्लाई जनस्वास्थ्य विभाग ने लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई थी, लेकिन यहां से नहरी पानी केवल कागजों तक ही सिमट कर रह गया है। महीनों तक भी वाटर सप्लाई नहीं मिलती। अगर कर्मचारियों अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कहते हैं कि नहर में पानी न आने कारण यह समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें