फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत में सिर उठा सकती है पेयजल समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत में किसी भी समय पेयजल की समस्या गंभीर रूप ले सकती है। नहरी पेयजल योजना के मुख्य भंडारण टैंकों में पानी मांग के अनुरूप नहीं बचा है। सिंचाई विभाग की ओर से चार जनवरी 2025 को सिरसा ब्रांच नहर में पानी छोड़ा जाएगा। इस बीच पेयजल पूर्ति करना विभाग के लिए बेहद मुश्किल कार्य है। बोर पंपों से शहर में पेयजल व्यवस्था बना पाना संभव नहीं। इसके चलते शहर में स्थित विभाग के बूस्टर नंबर तीन पर तैनात कर्मचारियों को एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई देने के आदेश दि गए हैं।
विज्ञापन

विभाग के उप मंडल अभियंता इंद्राज पंवार की तरफ से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमेंं बताया गया है कि नहरी पानी की कमी को देखते हुए बुस्टर पर आधारित कलायत शहर के सभी जोन की समय सारणी में बदलाव किया गया है। अब हर रोज की बजाए एक दिन छोड़ कर पानी की सप्लाई होगी। जन स्वास्थ्य विभाग एसडीओ इंद्राज पंवार ने बताया कि सिरसा ब्रांच नहर में चार जनवरी को पानी की सप्लाई आएगी। टैंकों में पानी की उपलब्धता बेहद कम है। ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए एक दिन छोड़कर पेयजल की सप्लाई निर्धारित रोस्टर अनुसार दी जाएगी। उन्होंने लोगों से स्थिति के मद्देनजर सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें