फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शहर में फिर बढ़ी पेयजल की समस्या

Mon, 14 Aug 2023 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। एक सप्ताह की राहत के बाद शहर में पेयजल की समस्या फिर बढ़ गई है। सिरसा ब्रांच नहर में गंदा व बाढ़ का पानी आने के कारण जनस्वास्थ्य विभाग के टैंकों में भी वहीं पानी जमा हो गया है। ऐसे में विभाग ने नहर का पानी टैंकों में लाना बंद कर दिया है। हालांकि विभाग के अधिकारियों ने सिंचाई विभाग से पत्राचार भी किया है, लेकिन नहर में साफ पानी कब तक आएगा, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

शहर की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी नहरी पानी पर निर्भर है। वहीं 30 प्रतिशत आपूर्ति ट्यूबवेल, सबमर्सिबल और अन्य माध्यम से होती है। विभाग के टैंकों में मात्र 14 दिन का पानी बचा है। ऐसे में जल्द साफ पानी नहीं मिलने की स्थिति में शहरवासियों को अब फिर से ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर रहना पड़ेगा। विभाग इस समय शहर में प्रति व्यक्ति के अनुसार 155 लीटर पानी दे रहा है। शहर में एक दिन में विभाग के प्योदा व मानस रोड स्थित टैंकों से 33 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति शहर में की जा रही है।
विज्ञापन


बीते माह आई बाढ़ के कारण पेयजल आपूर्ति व्यवस्था खराब हुई थी। कई दिन शहर में पेयजल की किल्लत रही और शहरवासी शिकायतें लेकर विभाग के कार्यालय में पहुंचे। इसके बाद नहर में आने वाला पानी साफ होने लगा था और इसकी आपूर्ति विभाग के टैंकों में शुरू हो गई थी। अब एक बार फिर से नलों में गंदा पानी पहुंचने लगा और विभाग ने नहर से पानी लेना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ जगदीश कुमार ने बताया कि विभाग ने नहर से पानी लेना बंद कर दिया है। शहरवासियों की शिकायतों को देखते हुए यह निर्णय लिया है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नहर में साफ पानी को लेकर बातचीत की गई है। जैसे ही नहर में साफ पानी आएगा तो विभाग के टैंकों से आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें