संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पिछले साल की तरह इस बार भी रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। इस बार भी महिलाओं के साथ 13 साल तक की आयु के बच्चों को भी कोई टिकट नहीं लगेगा। इसके लिए अभी तक कोई हिदायत नहीं आई है। इस मामले में कैथल रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक अजय गर्ग कहना है कि अभी तक मुख्यालय से निर्देश नहीं मिला है।
उनका कहना है पत्र आने के बाद ही बसों के संचालन को लेकर पत्र आने के बाद ही योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्रामीण रूटों पर बसों के संचालन को लेकर अधिक ध्यान रहेगा। इस बार रोडवेज के बाद पास पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक बसें हैं। इस समय रोडवेज के बेड़े में 176 बसें हैं। इस पर रोडवेज की बसों में महिलाओं की निशुल्क यात्रा को लेकर अधिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
गर्ग ने बताया के रक्षाबंधन पर्व पर महिलाओं को बसों में निशुल्क यात्रा देने को लेकर अभी तक सरकार की तरफ से कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। हो सकता है इस बार यह पत्र पर्व से तीन से चार दिन पहले आएं, लेकिन महिलाओंं का बसों में निशुल्क यात्रा कराने के लिए उनकी तैयारी पूरी है। पत्र आने के बाद कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। हर रूट पर यात्रियों के अनुसार बसों का संचालन किया जाएगा।