फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गर्मी संग शहर में बढ़ी पेयजल की खपत

Sat, 01 Jun 2024 02:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। तीखी गर्मी के बीच शहर में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की मांग बढ़ी है। ऐसे में विभाग ने पेयजल सप्लाई को करीब 30 प्रतिशत ओर बढ़ा दिया है,

शहर के बाशिंदों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त पानी मिल सके। विभाग की ओर से सामान्य दिनों में शहर में करीब 33 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति प्रतिदिन दी जाती है। अब लोगों की मांग और पानी की खपत को देखते हुए इसे बढ़ाकर 50 मिलियन लीटर प्रति दिन तक कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में शहरवासियों को पानी की किल्लत न झेलनी पड़े, इसके लिए विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति के अनुसार आपूर्ति को देखें तो विभाग की ओर से शहर में सामान्य दिनों में 135 लीटर पानी प्रति व्यक्ति दिया जाता है। गर्मी के मौसम में इसे बढ़ाकर 155 लीटर तक किया जाता है, लेकिन इस बार भीषण गर्मी को देखते हुए सप्लाई को जरूरत के अनुसार इससे भी ज्यादा किया जा रहा है। बीते कई दिनों से पूयजल सप्लाई 155 लीटर प्रति व्यक्ति व प्रतिदिन से अधिक तक दी जा रही है। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ गोपाल वैद ने कहा कि गर्मी में पेयजल की सप्लाई सामान्य की अपेक्षा बढ़ाई गई है। शहर में पानी की कर्मी को लेकर शिकायतें भी विभाग के पास पहुंच रही थी। अब पानी की सप्लाई प्रतिदिन 50 एमएलडी तक दी जा रही है।

उन्होंने कहा कि दो जून को सिरसा ब्रांच नहर में पानी आ जाएगा। विभाग के पास एक जून तक का पानी है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी बातचीत की गई है। फिलहाल शहरवासियों को पानी की सप्लाई नियमित मिल रही है।
विज्ञापन


सिरसा ब्रांच नहर में कल पानी आने की उम्मीद

जनस्वास्थ्य विभाग के प्योदा व मानस रोड स्थित पेयजल स्टोरेज टैंकों में सिरसा ब्रांच नहर से पानी आता है। इन टैंकों के अनुसार प्रतिदिन की सप्लाई को देखते हुए 24 दिन का पानी स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा विभाग ट्यूबवेलों के जरिये भी शहर में पानी की सप्लाई दे रहा है। सिरसा ब्रांच नहर में पानी निर्धारित समय पर पहुंचने में अकसर देरी होती है। अब विभाग के टैंकों में केवल आज की सप्लाई के लिए पानी बचा है। ऐसे में अगर दो जून को नहर में पानी नहीं आया तो शहर में पेयजल की किल्लत बढ़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें