फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में पानी निकासी, सीवरेज समस्या दूर करना पहली प्राथमिकता ः हेमलता

Fri, 14 Mar 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कमल बहल
विज्ञापन

कैथल। पहली बार हुए सीवन नगर पालिका के चुनाव में बेहतरीन जीत के बाद पहली अध्यक्ष बनीं हेमलता सैनी ने जीत के बाद नगर के विकास के लिए रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि सीवन में पानी निकासी और बदहाल सीवरेज समस्या दूर करना मेरी प्राथमिकता रहेगी।

नव निर्वाचित अध्यक्ष का कहना है कि पांच साल में सीवन को साफ-सुथरा बनाने और क्षेत्र का सुंदरीकरण करना उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहेगा। इसके साथ ही वे अपने कार्यकाल में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने का पूरा प्रयास करेंगी। वहीं, युवाओं को खेल की सुविधाएं भी नगर पालिका के माध्यम से देंगी। वीरवार शाम को सीवन नगर पालिका की नई अध्यक्ष हेमलता सैनी संवाद कार्यालय में पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने सीवन की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की।
विज्ञापन


आने वाले पांच साल में विकास के संदर्भ में आपकी मुख्य प्राथमिकताएं क्या रहेंगी?
सीवन में नगर पालिका का पहली बार चुनाव हुआ है। ऐसे में पहली अध्यक्ष बनने के बाद उनकी जिम्मेदारियां अधिक हैं। नगर के लोगों ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उनके इस विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करूंगी। नगर में सबसे प्रमुख समस्या बनी टूटी हुई गलियां व सड़कें और बदहाल सीवरेज व्यवस्था व पानी निकासी की समस्या को दूर करने की सबसे पहली और प्रमुख प्राथमिकता रहेंगी। इसके लिए अभी से रोडमैप बनाना शुरू कर दिया गया है।

अध्यक्ष बनने के बाद नगर के विकास के लिए आपका ड्रीम प्रोजेक्ट क्या है?
सीवन नगर पालिका चुनाव से पहले एक पंचायत होती थी। पहली बार हुए नगर पालिका चुनाव में नगर के लोगों ने उन्हें मौका दिया है। ऐसे में आगामी पांच साल में सीवन को साफ-सुथरा बनाने व सुंदरीकरण करना ड्रीम प्रोजेक्ट रहेगा। यदि सीवन स्वच्छ और सुंदर होगा तो नगर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल पाएंगी। इसके साथ ही नगर के खेल के मैदान और पार्क का निर्माण व विद्यार्थियों के लिए निशुल्क पुस्तकालय बनाएंगी।

चुनाव में ऐसा कोई टर्निंग प्वाइंट, जो आपकी जीत का कारण बनी?
यह चुनाव उन्होंने या परिवार के सदस्यों ने नहीं, बल्कि नगर की 36 बिरादरी के लोगों ने मिलकर लड़ा है। ऐसे में पूरे चुनाव के दौरान 36 बिरादरी के लोग उनके साथ कंधे के साथ कंधा मिलाकर चले। उनके चुनाव में जीत का टर्निंग प्वाइंट केवल पूरे नगर के लोगों का साथ रहा है। जो साथ उन्हें नगर के लोगों का मिला है तो उस पर खरा उतरेंगी।

आप अपनी इस जीत का श्रेय किसे देंगी?

वे अपनी जीत का श्रेय सीवन की जनता को देंगी, जिन्होंने अध्यक्ष बनाकर उन पर विश्वास जताया है। उनके विश्वास के अनुरूप सीवन में छोटे से छोटा रुका हुआ कार्य करने के लिए अपने कार्यकाल में हर समय प्रयासरत रहेंगी। सीवन में स्ट्रीट लाइटें न होने और तालाबों में गंदगी का आलम है। इस समस्या को भी प्रमुखता से दूर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी, ताकि कम से कम लोगों को गंदगी की समस्या से निजात मिल पाए।

क्या यह चुनाव एक बिरादरी पर रहा है?

नहीं, ऐसा नहीं है। यह चुनाव एक ही बिरादरी का न होकर सभी 36 बिरादरी के लोगों का रहा है। सभी बिरादरी के लोगों ने ही उन पर विश्वास जताया है। कभी भी एक ही बिरादरी से चुनाव नहीं लड़ा जाता है। चुनाव की कैंपेनिंग से लेकर मतदान और परिणाम तक सभी 36 बिरादरी के लोगों का सहयोग रहा है। इसके लिए वे सभी का तहदिल से आभार व्यक्त करती हैं।
विज्ञापन


जीत के बाद अध्यक्ष बनने के बाद सीवन की जनता को क्या संदेश देंगी?

अध्यक्ष बनाकर जनता ने जो भरोसा मुझ पर जताया है, उसके लिए सीवन की जनता का धन्यवाद करती हूं। मैं सीवन के लोगों को यही संदेश देना चाहती हूं कि उन्होंने हम पर भरोसा किया है तो वह उनके इस भरोसे को कायम रखेंगी। सीवन के लोगों की जो भी समस्या होगी, उसे प्राथमिकता से दूर करने के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें