फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गन्ने की खेती से आर्थिक स्थिति सुधारें ः कृष्ण कुमार

Fri, 14 Mar 2025 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सहकारी चीनी मिल कैथल प्रबंध निदेशक कृष्ण कुमार ने दयोहरा का दौरा किया और किसानों को अधिक से अधिक गन्ना लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने किसानों से कहा कि गन्ने की खेती करके वह अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकते हैं।

उन्होंने किसानों को प्रमाणित किस्मों की बिजाई करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश में गन्ने की फसल का सबसे ज्यादा भाव देने वाला राज्य है। हमें गन्ने की अच्छी पैदावार लेने के लिए बिजाई से लेकर कटाई तक तकनीकी रूप से काम करना होगा। गन्ने की फसल को नकद की फसल कहा जाता है। उन्होंने चीनी मिल द्वारा गन्ने की फसल की अदायगी जल्द कर दी जाती है। गन्ना एक नकदी फसल है जो खराब मौसम व प्राकृतिक आपदा में भी किसानों को अच्छी पैदावार दे सकती है।
विज्ञापन


इस फसल से भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहती है। इसलिए सभी किसान भाई अधिक से अधिक क्षेत्र में गन्ना फसल की बिजाई करे। मार्च का महीना गन्ने की बिजाई का सबसे उत्तम समय है।

गन्ने की अगेती किस्म जैसे 15023, सीओ-0118, सी.ओ.-0239, सीओएच-160 तथा सीओ-0238 की अधिक से अधिक क्षेत्र में बुआई करें। इन किस्मों की बुआई करने से मिल व किसान दोनों को लाभ होता है।

उन्होंने बताया कि दयोरा में किसान मग्घर सिंह 21 एकड़ में गन्ने की बिजाई कर रहा है। उसकी खेती देखने के लिए आए हैं। चीनी मिल के अधिकारी व कर्मचारी किसानों को गन्ने की बुवाई, दवाइयों का छिड़काव आदि की जानकारी देते हैं। किसानों को बताया कि गन्ने का बीज व गन्ने में डाली जाने वाली सभी प्रकार की दवाइयां मिल द्वारा ब्याज मुक्त ऋण पर उपलब्ध करवाई जाती हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर उन्होंने किसानों से सीधा संवाद स्थापित किया और नई तकनीकों और विधियों के बारे में जानकारी प्रदान की। इस मौके पर चंद्रभान, सतपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें