भारतीय योग संस्थान के सदस्य चुनाव बैठक में भाग लेते हुए।
गुहला चीका। भारतीय योग संस्थान जिला इकाई चीका का चुनाव रविवार को हुड्डा सेक्टर तीन के योग केंद्र पर करवाया गया। इस चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश, प्रांतीय संगठन मंत्री गुलशन ग्रोवर व जिला कुरुक्षेत्र के प्रधान देवी दयाल सैनी व मनी राम विशेष तौर पर मौजूद रहे। बैठक में सबसे पहले जोन प्रधान का चुनाव किया गया। इसमें अमित महाजन को जोन नंबर एक का प्रधान व राज बाला को जोन नंबर दो का प्रधान चुना गया। इसके बाद जोन प्रधान अमित महाजन ने डॉ. विनोद गुप्ता के नाम का जिला प्रधान के लिए अनुमोदन किया। इस पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई। जिला कार्यकारिणी में केवल जिंदल व प्रेम गर्ग को उपप्रधान, कर्ण बिंदलिश को जिला सचिव, रविंद्र गर्ग को संगठन सचिव, राकेश गोयल को कोषाध्यक्ष, प्रवीन जिंदल को सहसचिव, जीत सिंह सैनी को प्रेस सचिव के अलावा प्रेम लता जैन, पूजा मित्तल व रेनू गोयल को जिला कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। जोन नंबर एक में राज विलेचा को सचिव, राजेश गर्ग को कोषाध्यक्ष, नानक चंद को उपप्रधान, कमल बंसल को संगठन सचिव, नीलम को सहसचिव के अलावा मनाज मित्तल, कृष्णा खट्टर, व शि शंकर जिंदल को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया है। इसी प्रकार जोन नंबर 2 में दीपक सिंगला को सचिव, मीनू गर्ग को कोषाध्यक्ष, दर्शना को उपप्रधान, अंजू गर्ग को सह सचिव, स्वाती गर्ग को संगठन सचिव के अलावा महावीर शर्मा व सुनीता गर्ग को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। प्रांतीय अध्यक्ष ओम प्रकाश ने चुने गए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि चुने गए सभी पदाधिकारी पूरे क्षेत्र में योग का प्रचार करेंगे और अधिक से अधिक लोगों को योग के साथ जोड़कर एक स्वस्थ व निरोग भारत बनाने में अपना पूरा योगदान देंगे ताकि भारतीय योग संस्थान का जीओ ओर जीवन दो का नारा साकार हो सके। उन्होंने कहा कि योग एक ईश्वरीय कार्य है और हमें यह कार्य करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बैठक के अंत में प्रांतीय प्रधान ओम प्रकाश ने नव चयनित सदस्यों को बधाई दी।
भारतीय योग संस्थान के सदस्य चुनाव बैठक में भाग लेते हुए।