कैथल। आरोही स्कूल ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने बताया कि वे नई दिल्ली स्थित एनसीईआरटी में 24 से 28 नवंबर 2025 तक आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में शिरकत करेंगे। यह कार्यशाला कक्षा 3, 4 और 5 की वीणा पाठ्यपुस्तकों के लिए शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्य से संबंधित है। कार्यशाला के दौरान तैयार की जा रही शिक्षक संदर्शिका के पाठों को अंतिम रूप देकर निर्माण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। संवाद