फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राष्ट्रीय स्तर की कार्यशाला में डॉ. विजय चावला ने दी प्रस्तुति

Sun, 09 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित शिक्षक संदर्शिका निर्माण कार्यशाला में कैथल जिले के आरोही स्कूल, ग्योंग के हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। यह कार्यशाला एनसीईआरटी, नई दिल्ली ने क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, शिलांग में आयोजित की थी। इसमें कक्षा 3, 4 और 5 की वीणा शृंखला के लिए शिक्षक संदर्शिका तैयार करने का कार्य संपन्न हुआ।



डॉ. चावला ने बताया कि उन्होंने विषय-विशेषज्ञ के रूप में “खेल-खेल में शब्दावली का विकास और भाषा प्रयोग” विषय पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 शिक्षा के समग्र दृष्टिकोण को प्रोत्साहित करती हैं, जिसमें ज्ञान के साथ-साथ कौशल, मूल्यों और व्यवहार का भी विकास शामिल है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि शब्दावली और भाषा प्रयोग किसी भी भाषा के प्रभावी उपयोग की आधारशिला हैं। इनके विकास से विद्यार्थियों में न केवल शैक्षणिक दक्षता बढ़ती है, बल्कि जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उनका संप्रेषण कौशल भी सशक्त होता है। अच्छी शब्दावली से विद्यार्थी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करते हैं और भविष्य में प्रभावी संप्रेषक बनकर उभरते हैं।



डॉ. चावला ने बताया कि वीणा श्रृंखला की पुस्तकों में भाषा दक्षता विकसित करने के लिए अनेक रोचक खेल-आधारित गतिविधियां जोड़ी गई हैं, जो शिक्षकों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी।
विज्ञापन




कार्यशाला के अंतिम दिन संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य प्रो. सुभाष चंद रॉय ने डॉ. चावला द्वारा प्रस्तुत किए गए नवाचारी और डिजिटल खेलों की विशेष सराहना की। इस अवसर पर डॉ. नीलकंठ, डॉ. मोनू, डॉ. सुमन कुमार, डॉ. टीना, डॉ. स्वस्ति, निशा जैन और डॉ. निर्जेश सहित अन्य विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें