मुख्यातिथि धर्मचंद्र रंगा, बलवान रंगा व जोगिंद्र पुनिया को सम्मानित करते हुए कथा वाचक रक्षा सरस
गुहला चीका। भवानी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजित की जा रही है। इसके छठे दिन की कथा का शुभारंभ नगर पालिका चेयरपर्सन डॉ. रेखा रानी ने किया। इनके साथ ही समाजसेवी धर्मचंद रंगा, जिला पार्षद बलवान रंगा, समाजसेवी बैशाखी राम जिन्दल ने करते हुए व्यासपीठ से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा में प्रसाद की सेवा गोयल सजावट केंद्र परिवार की तरफ से की गई।
छठे दिन की कथा में देवी रक्षा सरस्वती ने भक्तों को कंस वध, रासलीला, रुक्मिणी विवाह का वृत्तांत सुनाया। देवी रक्षा सरस्वती ने कहा कि भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग का मिश्रण ही श्रीमद्भागवत है। कलियुग में संसार रूपी भवसागर को पार करने का सबसे उत्तम साधन भागवत है। मुख्य यजमान पवन शर्मा ने सपरिवार भागवतपूजन किया। संस्था के सचिव हरपाल शर्मा ने बताया कि 29 जून को कथा के समापन पर हवन यज्ञ करवाया जाएगा व कलश यात्रा उठाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। शनिवार की कथा में प्रधान बलबीर सैनी, राजीव शर्मा, कुलदीप माजरा, डॉ. रामकुमार शर्मा, मोती राम गर्ग, कृष्ण धीमान, गुरबख्श सिंह, जोगिंद्र पुनिया भी मौजूद रहे।
मुख्यातिथि धर्मचंद्र रंगा, बलवान रंगा व जोगिंद्र पुनिया को सम्मानित करते हुए कथा वाचक रक्षा सरस