फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: डॉ. संदीप सिंहमार को मिला ‘एजुकेशन लीडर’ पुरस्कार

Tue, 16 Apr 2024 05:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल में हिंदी विभाग अध्यक्ष प्रो. डॉ. संदीप सिंहमार को साहित्य लेखन व शिक्षा के क्षेत्र में ‘प्रोलिफिक राइटर और एजुकेशन लीडर’ अवॉर्ड मिला है। इसके साथ डॉ. सिंहमार का नाम वेब बुक का रिकॉर्ड में वर्ल्ड रिकॉर्ड के तौर पर शामिल हो गया है। इससे पहले नवंबर 2023 में डॉ. संदीप कुमार सिंहमार को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में ही ‘द यूनाइटेड नेशंस एजुकेशनल, साइंटिफिक एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजेशन’ (यूनेस्को) हैडक्वाटर पेरिस में ग्लोबल टीचर अवॉर्ड-2023 से भी नवाजा जा चुका है।

यूनेस्को से ग्लोबल टीचर अवार्ड प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनने का गौरव भी डॉ. संदीप सिंहमार के ही नाम है। इसके अलावा उनका संयुक्त राष्ट्र की थीम ‘विश्व शांति चाहिए, युद्ध नहीं’ विषय पर अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका अक्षरवार्ता में भी शोध पेपर प्रकाशित हुआ है। डॉ .सिंहमार को परंबलुरु में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में उच्चतर शिक्षा में सराहनीय योगदान को देखते हुए यूनेस्को व यूएनओ से प्रमाणित संस्था अमेरिकन रिसर्च काउंसिल व यूरोपीय काउंसिल फॉर हायर एजुकेशन एंड एक्रीडिटेशन यूनाइटेड किंगडम से भी इंटरनेशनल अवॉर्ड मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय भूमिका निभाने वाले शिक्षकों एवं शोधार्थियों को यह पुरस्कार प्रदान किया जाते है। एनआईआईएलएम विवि में एसोसिएट प्रोफेसर एवं हिंदी विभागाध्यक्ष के तौर पर कार्यरत डॉ संदीप कुमार सिंहमार का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शमीम अहमद व कुलसचिव डॉ. राजीव दहिया, चेयरमैन संदीप चहल, निदेशक डॉ. बलराज ढांडा व संदीप चहल खुशी जताते डॉ. संदीप सिंहमार को बधाई दी है। सिंहमार 400 से अधिक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए शोधपत्र प्रस्तुत कर चुके हैं। इसके अलावा 152 शोध पत्र विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें