संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। दिल्ली में डाॅ. रुकमेश चौहान बीर बांगड़ा को दुर्गा अवार्ड-2025 से सम्मानित किया गया। दिल्ली द्वारिका के सेक्टर-सात में स्थित सेंटर फॉर कल्चरल एंड रिसोर्सेस ट्रेनिंग में दुर्गा सप्तशती संस्था की ओर से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
इसमें देश के अलग-अलग हिस्सों से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में हरियाणा की ओर से एकमात्र जिले के दयानंद महिला महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर पद कार्यरत एवं भारत तिब्बत समन्वय संघ की राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रुकमेश चौहान को सम्मानित किया गया।
ये कार्यक्रम फाउंडर संध्या सिंह व निदेशक अनन्या सिंह के निर्देशन में 18 मार्च को हुआ था। डॉ. रुकमेश चौहान को ये सम्मान उनके राष्ट्रीय, धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यों एवं बाढ़ के दिनों में लोगों की सेवा को देखते हुए दिया गया है। डॉ. चौहान अध्ययन अध्यापन के क्षेत्र में अभी तक अपनी चार पुस्तकों का प्रकाशन कर चुकी हैं तथा उनके अनेक रिसर्च जर्नल व अनेक पुस्तकों में शोध पत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
वर्तमान में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के साथ आदिवासी क्षेत्र पर शोध कार्य भी कर रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमलजीत सहरावत सांसद-पश्चिम दिल्ली, आध्यात्मिक नाटक प्रस्तुति मीता वशिष्ठ (प्रतिष्ठित कलाकार), दूरदर्शी नेता डॉ. गीता सिंह (सीपीडीएचई-डीयू), डॉ. विनोद नारायण इंदुरकर (अध्यक्ष सीसीआरटी), संदीप सहरावत सहित अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया।