संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल/कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा द्वारा मई-जून 2025 में आयोजित होने वाली परीक्षाओं की डेटशीट की अधिसूचना जारी कर दी है। यह जानकारी कुरुक्षेत्र विवि के परीक्षा नियंत्रक कुवि का द्रोणाचार्य द्वार। आर्काइवडॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने दी।
उन्होंने बताया कि बीए (जनरल) और ऑनर्स (सब्सिडी) छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मई से 28 मई तक, बीएससी छठे सेमेस्टर की परीक्षा छह मई से 28 मई तक, बीए (जनरल) और ऑनर्स (सब्सिडी) चौथा सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) परीक्षा दो मई से 27 मई तक, बीएससी चौथे सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा दो मई से 27 मई तक, बीकॉम (जनरल, ऑनर्स और वोकेशनल) छठे सेमेस्टर की परीक्षा 12 मई से 28 मई तक आयोजित होंगी।
इसी के साथ बीकॉम (जनरल, ऑनर्स और वोकेशनल) चौथे सेमेस्टर (नॉन एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा एक मई से 22 मई तक, बीए ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर की परीक्षा 21 मई से 30 मई तक, बीएससी ऑनर्स (मुख्य पेपर) छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 मई से 26 मई तक, बीए (ऑनर्स) चौथे सेमेस्टर (मुख्य पेपर) (नान एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षा 20 मई से 27 मई तक, बीएससी होम साइंस, बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम), बीएससी फिएडु., हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएससी (ऑनर्स) सूचना प्रौद्योगिकी छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं एक मई से 21 मई चलेंगी।
बीएससी होम साइंस, बैचलर्स ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर्स ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए), बैचलर्स ऑफ टूरिज्म मैनेजमेंट (बीटीएम), बीएससी फिएडु., हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएससी. (ऑनर्स) सूचना प्रौद्योगिकी (बीएसआईटी) चौथे सेमेस्टर (नान एनईपी 2023-24 तक) की परीक्षाएं दो मई से 20 मई तक आयोजित की जाएंगी।
डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने बताया कि ये परीक्षाएं सुबह व सायं के सत्र में आयोजित की जाएंगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अन्य जानकारी उपलब्ध है।